Thursday, August 2, 2018

[IAC#RG] प्रसन्नता पाठ्यक्रम

प्रसन्नता पाठ्यक्रम
…………………………

योग भी और ध्यान भी
बढ़ाते आत्मबल और सम्मान भी,
सिखाता शिक्षा का मर्म
नवीन प्रसन्नता का पाठ्यक्रम। नवीन …

कविता भी और कहानी भी
खुश दादा - दादी और नानी भी,
बाँटता खुशियाँ, मिटाता गम
नवीन प्रसन्नता का पाठ्यक्रम। नवीन …

चुटकुले भी और पहेली भी
शिक्षक सखा, शिक्षिकाएँ सहेली भी,
समाज को जोड़ने का उपक्रम
नवीन प्रसन्नता का पाठ्यक्रम। नवीन …

Õm - Õnkār - Allāh - God…..
ॐ - ੴ - الله - † …….
Jai Hind! Jai Jagat (Universe)!
- ग़ुलाम कुन्दनम्
(Ghulam Kundanam).
02/08/2018.

नोट :-
दिल्ली के सरकरी विद्यालयों के लिए नया प्रसन्नता पाठ्यक्रम ( हैप्पीनेस
करिकुलम) का शुभारंभ परम पूज्य बौध धर्मगुरू दलाई लामा ने 02/07/2018 को किया
था। बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करके
मजबूत भारत की बुनियाद रखी जा रही है। इस पाठ्यक्रम की देश - विदेश में
प्रशंसा हो रही है। विद्यार्थी और अभिभावक सभी खुश हैं। निजी विद्यालयों में
भी इस पाठ्यक्रम को लागू किया जाने लगा है। यह पाठ्यक्रम बच्चों में खुशियाँ
लाने के साथ - साथ उनका आत्मबल बढ़ाने में भी सहायक है। इस पाठ्यक्रम से
विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक के बीच जुड़ाव बढ़ रहा है जो आगे चलकर समाज को
जोड़ने में भी सहायक होगा। इस पाठ्यक्रम का आज एक माह पूरा हो रहा है। इस अवसर
पर दिल्ली सरकार, विद्यार्थियों और अभिभावकों सभी को हार्दिक बधाई एवं खुशी
पाने और बाँटने की शुभकामनाएँ ।


भवतु सब्ब मंगलम् … Be Happy.

No comments:

Post a Comment