Tuesday, March 6, 2018

[IAC#RG] बिकती संस्थाएँ - बिकता अवसर

बिकती संस्थाएँ - बिकता अवसर
………………………………

सपने दिखा कर ठगे जाते,
युवा पीढ़ी हर बार में,
कहते बढ़ेंगे नये अवसर, पर
कोई इज़ाफा नहीं रोजगार में।

उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार
सुरक्षित इस सरकार में,
लोकपाल होगा बहाल,
आशा करना है बेकार में।

बिकती संस्थाएँ - बिकता अवसर
देश का युवा है मझधार में,
व्यापम का हश्र देख लिया,
एस॰एस॰सी॰ भी उसी कतार में।

#SSCScam

Õm - Õnkār - Allāh - God…..
ॐ - ੴ - الله - † …….
Jai Hind! Jai Jagat (Universe)!

- ग़ुलाम कुन्दनम्
(Ghulam Kundanam).
05/03/2018.
+91 9931018391.

(SSC घोटाले की न्यायालय की निगरानी में CBI जाँच हो। )

FB Link:-
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1838193016225371&id=100001040727520

No comments:

Post a Comment